{"_id":"61a269d2602cf1301f384595","slug":"10-thousand-population-got-rid-of-dirt-balrampur-news-lko606378425","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार आबादी को मिली गंदगी से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार आबादी को मिली गंदगी से निजात
विज्ञापन
बलरामपुर। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 से सदर ब्लॉक के फरेंदा गांव में कचरा निस्तारण केंद्र का शुभारंभ करा दिया गया है। क्षेत्र के 10 हजार आबादी को कचरे की समस्या से निजात मिल सकेगी। जिले के 23 ग्राम पंचायतों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत जिले के लोगों को गंदगी से निजात दिलाने की कवायद परवान चढ़ाई जा रही है।
ग्राम पंचायत फरेंदा में स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 से नवनिर्मित प्लॉस्टिक/कचरा निस्तारण केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए कहा कि गांव के लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का मौका मिल सकेगा।
हम सभी को आसपास साफ-सफाई रखनी होगी तभी गंदगी से होने वाली बीमारियों से बचाव कर सकेंगे। इसके बाद राज्य मंत्री ने डोर-टू-डोर कूड़ा संकलित करने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की तरफ से गांवों में स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 से जिले के 23 ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। सभी घरों में कूड़ा रखने के लिए डस्टबिन रखे जाएंगे और वाहनों से कूड़े इकट्ठा करके निस्तारण केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा।
खराब भोजन, सब्जी, फलों के छिलके व अन्य ठोस कचरे को वर्मी कंपोस्ट गड्ढे में डालकर खाद तैयार की जाएगी। इस अवसर पर पीडी अनिल कुमार सिंह, बीडीओ गिरीश कुमार पाठक, सदर ब्लाक के बीडीओ सागर सिंह, बीएसए डा. रामचन्द्र, यूनिसेफ के अनुराग सिंह, ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह व ग्राम पंचायत सचिव महेंद्र कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।