फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   10 divisional officers will inspect the facilities at paddy purchasing centres.

Balrampur News: धान क्रय केंद्रों पर सुविधाओं की पड़ताल करेंगे 10 मंडलीय अधिकारी

Mon, 17 Nov 2025 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
10 divisional officers will inspect the facilities at paddy purchasing centres.
अमर उजाला में प्रका​शित खबर
बलरामपुर। जिले में संचालित धान क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं की पड़ताल के लिए 10 मंडलीय अधिकारियाें की टीम बनाई गई है। 22 नवंबर तक केंद्रों पर सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण कर मंडलायुक्त को रिपोर्ट देनी होगी। मंडलीय टीम के निरीक्षण को लेकर केंद्र प्रभारियों में हलचल है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 15 नवंबर के अंक में 2346 का पंजीकरण, बेचा 237 ने ही और 16 नवंबर को अब काले धब्बे वाले धान काट रहे किसानों की जेब शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। दोनों खबर में क्रय केंद्रों की पड़ताल करते हुए किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया था। खबर को संज्ञान में लेते हुए मंडलायुक्त ने 10 मंडलीय अधिकारियों की टीम बनाकर अलग-अलग क्रय केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। 22 नवंबर तक निरीक्षण आख्या भी मांगी गई है। (संवाद)
विज्ञापन

ये मंडलीय अधिकारी करेंगे जांच
उप निदेशक पंचायत, सहायक निदेशक बेसिक शिक्षा, अधीक्षण अभियंता जल निगम ग्रामीण, अपर निदेशक पशुपालन, संयुक्त निदेशक उद्योग, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग, उपायुक्त खाद्य, उप निदेशक समाज कल्याण, उप मुख्य परिवीक्षा अधिकारी एवं उप निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अलग-अलग ब्लाॅकों में धान क्रय केंद्रों की पड़ताल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 बिंदुओं पर करनी होगी जांच
मंडलीय अधिकारियों को सरकारी क्रय केंद्रों पर 20 बिंदुओं पर जांच करनी है। इसमें केंद्र प्रभारी की उपस्थिति, धान खरीद की स्थिति, हैंडलिंग ठेकेदार की नियुक्ति, श्रमिकों की उपलब्धता, पोस्टर-बैनर का प्रदर्शन, इलेक्ट्रानिक कांटा व नमी मापक यंत्र के स्टैंपिंग प्रमाण पत्र व क्रियाशीलता, धान के लिए अस्थायी भंडारण की सुविधा, धान के नमूने लेने के लिए इनेमल प्लेट व परखी, भुगतान की स्थिति, विश्लेषण किट, पॉवर डस्टर, डबल जाली का छलना व किसानों के लिए पेयजल, प्रसाधन, प्रतीक्षालय व टेंट की व्यवस्था आदि का आकलन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed