फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1.79 crores will be spent on yellowing the hands of daughters

बेटियों के हाथ पीले कराने पर खर्च होंगे 1.79 करोड़

Wed, 02 Oct 2019 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
1.79 crores will be spent on yellowing the hands of daughters
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जिले के 351 बेटियों के हाथ पीले कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बेटियों के हाथ पीले कराने पर 1.79 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिला पंचायत सभागार में शादी समारोह के मंडप सजाए जाएंगे। सामूहिक विवाह मंडप में रीति-रिवाज के अनुसार शादी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 14 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह कराने की तिथि निर्धारित की गई है। 18 वर्ष पूरी करने वाली पुत्रियों व 21 वर्ष पूरा करने वाले पत्रों को सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए 20 अक्तूबर तक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि शासन स्तर से सामूहिक विवाह कराने के लिए एक करोड़ 79 लाख रुपये की धनराशि भी आवंटित कर दी गई है। जिले के इच्छुक एवं पात्र लाभार्थी जिस माता-पिता के पुत्री की उम्र 18 वर्ष और पुत्र की उम्र 21 वर्ष हो सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए 20 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण कराने की सुविधा तीनों तहसीलों के एसडीएम कार्यालयों, नौ ब्लॉकों के बीडीओ कार्यालयों एवं चार नगर निकायों के ईओ कार्यालयों में उपलब्ध है। निर्धारित तिथि तक हर हाल में पंजीकरण करा लें तभी योजना का लाभ मिलेगा। धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार सामूहिक विवाह में मंडप सजाए जाएंगे। सभी धर्मों के अनुसार ही सामूहिक विवाह मंडप में जोड़ों का विवाह कराया जाएगा। विवाह कराने के लिए पंडित व मौलवी भी मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से हर बेटी की शादी पर 51 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सामूहिक विवाह योजना के सभी मदों को शासन स्तर से निर्धारित कर दिया गया है। सामूहिक विवाह की प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक बेटी के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 35-35 हजार रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। प्रत्येक बेटी की शादी के सामाग्री पर 10-10 हजार रुपये, जिला पंचायत सभागार के विवाह मंडप के दौरान छह-छह हजार रुपये प्रत्येक जोड़े पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed