फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   08 irrigation projects completed, 50 thousand farmers will get facilities

Balrampur News: सिंचाई की 08 परियोजनाएं पूरी, 50 हजार किसानों को मिलेगी सहूलियत

Thu, 30 Jan 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 30 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
08 irrigation projects completed, 50 thousand farmers will get facilities
बलरामपुर। जिले में सिंचाई सुविधा से जुड़ी 08 परियोजनाएं पूरी हो गई हैं। अब इन परियोजनाओं को क्रियान्वयन के लिए हैंडओवर कराने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण पर 17 करोड़ 88 लाख रुपये खर्च आया है। पूरी होने वाली परियोजनाओं से सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलने से करीब 50 हजार किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। नहरों पर पुलों का निर्माण पूरा होने से ग्रामीणों को अब आवागमन के लिए लंबा चक्कर काटने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में सरयू नहर खंड 4, सरयू नहर खंड 6 व नलकूप खंड की सिंचाई से जुड़ी परियोजनाओं का निर्माण शुरु कराया गया था। दो साल में परियोजनाओं का निर्माण पूरा कर लिया गया है। सरयू नहर खंड 4 में 1.94 करोड़ रुपये से हुसैनाबाद, दिलावरपुर, उदयपुर एवं सिरसिया रजवाहा पर नए पुलों का निर्माण पूरा करा लिया गया है। सरयू नहर खंड 4 में 1.06 करोड़ रुपये से राप्ती नदी में आई बाढ़ से क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत कराई गई है। सरयू नहर खंड 4 में 1.90 करोड़ रुपये से धुसवा, मलिया, बैशडी, मानापार बहेरिया, भगौतपुर, गुलवरिया एवं बभनपुरवा गांव की नहरों के माइनर पर नए पुलोेंं का निर्माण पूरा हो गया है। सरयू नहर खंड 4 में ही 1.08 करोड़ रुपये से उतरौला रजवाहा में पुलों का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह सरयू नहर खंड-4 में 1.96 करोड़ रुपये से इटईरामपुर, खानतारा व जंगलीपुर रजवाहा तथा गरीबनगर, सेखुइया एवं बिलरिया माइनर पर पुलों का निर्माण पूरा हुआ है। नलकूप खंड में 4.82 करोड़ रुपये से 1.5 क्यूसेक क्षमता के 17 खराब नलकूपों की मरम्मत हुई है। नलकूप खंड में ही 2.88 करेाड़ रुपये से एक क्यूसेक क्षमता के 143 खराब राजकीय नलकूपों को सिंचाई के लायक बनाया गया है। सरयू नहर खंड 6 श्रावस्ती ने 2.24 करोड़ रुपये से राप्ती मुख्य नहर के बायें किनारे 1.2 किलोमीटर तक साइड ड्रेन का निर्माण पूरा कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन






किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधा

सिंचाई परियोजनाओं के पूरे होने से किसानों को सुविधाएं बढ़ेंगी। परियोजनाओं के पूरे होने पर तकनीकी जांच कराई जा रही है। तकनीकी जांच पूरी होने पर विभाग को परियोजनाएं हैंडओवर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed