फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Yuwa Turk to pay tributes to the young district

युवा तुर्क को श्रद्धासुमन अर्पित करने उमड़ा जिला

Wed, 08 Jul 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 08 Jul 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
Yuwa Turk to pay tributes to the young district
पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की आठवीं पुण्यतिथि पर चंद्रशेखर उद्यान में बुधवार को सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भी चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने  सभा में  लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


शेखर फाउंडेशन एवं चंद्रशेखर विचारमंच के तत्वावधान में बुधवार को चंद्रशेखर उद्यान में आयोजित राष्ट्रनायक चंद्रशेखर की आठवीं पुण्यतिथि पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि सहतवार नगर पंचायत के चेयरमैन स्वर्णप्रभा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्रद्धेय चंद्रशेखर हमारे अभिभावक थे। उनके कार्यक्रम में शामिल होकर मैं खुद को धन्य महसूस कर रही हूं ।
विज्ञापन


मुख्य वन संरक्षक उमाशंकर सिंह ने स्व. चंद्रशेखर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि चंद्रशेखर हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति की बात किया करते थे।  उन्होंने धरा को सुंदर बनाने के लिए वन एवं बागीचे लगाए, जो हमेशा उनकी याद दिलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह पप्पू ने आगंतुकों के स्वागत करते हुए कहा कि बाबा के सपनों को पूरा करने के लिए चंद्रशेखर उद्यान का सुंदरीकरण एवं मूर्ति स्थापना के लिए प्रयास किए जा रहे हंंै। चंद्रशेखर विचारमंच के तरफ बेरूआरबारी ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह एवं मनोज सिंह ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर सभी धर्म गुरुओं द्वारा प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जेपी सिंह, डीएफओ एसएन सिंह, सूर्यबली सिंह, गिरीजा शंकर सिंह, अखिलेश सिन्हा, अमित सिंह, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed