{"_id":"6a5549b66ab0aa589802e2e3","slug":"youths-set-an-example-by-clearing-bushes-through-voluntary-labor-ballia-news-c-190-1-bal1001-168676-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: श्रमदान कर युवाओं ने साफ कीं झाड़ियां, पेश की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: श्रमदान कर युवाओं ने साफ कीं झाड़ियां, पेश की मिसाल
विज्ञापन
मनियर क्षेत्र के बड़ागांव में श्रमदान कर सड़क की सफाई करते युवा। आयोजक
मनियर। विकासखंड मनियर के बड़ागांव (खुंटहा यादव बस्ती) के बच्चों और युवाओं ने सोमवार को सामूहिक रूप से श्रमदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली आरसीसी सड़क के दोनों किनारों पर हर घर नल योजना की खुदाई और बरसात के कारण घनी झाड़ियां व घास-फूस उग आई थीं। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों के लिए सांप व अन्य जहरीले जीवों का खतरा बढ़ गया था।
ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत के बाद भी जब प्रशासन ने सुध नहीं ली, तो सागर यादव, विवेक और राज यादव सहित गांव के युवाओं ने खुद ही फावड़ा उठाकर पूरे रास्ते को साफ कर दिया।
ग्रामीणों और बुजुर्गों ने युवाओं की इस आत्मनिर्भर पहल की सराहना करते हुए विभाग से क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।