फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth shot dead in toilet construction dispute, condition critical

जमीन के विवाद में चली गोली युवक घायल, दो हिरासत में

Thu, 06 Feb 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in toilet construction dispute, condition critical
नवका गांव में गोली लगने की सूचना पर पहुंचे एसपी व एएसपी,ग्रामीणें से पुछ-ताछ करते। - फोटो : BALLIA
रेवती। स्थानीय थाना क्षेत्र के मानसिंह छपरा गांव के जूठी तिवारी के टोला में बृहस्पतिवार की सुबह विवादित भूमि पर शौचालय निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान एक पक्ष के किसी व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के प्रकाश तिवारी (35) को गोली मार दिया। गंभीर रूप से घायल प्रकाश को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने भाई सुभाष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ धारा 307, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया। इनमें उमाशंकर तथा अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

जूठी तिवारी के टोला निवासी प्रकाश तिवारी अपने दरवाजे पर तीन दिन से शौचालय का निर्माण करा रहे थे। इसी को लेकर विवाद चल रहा था। भाई सुभाष चंद्र तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे प्रकाश नल से नहाकर घर आ रहा था कि उमाशंकर, कृष्ण कुमार पुत्रगण चित्तू राम तथा विधनेश, अशोक पुत्र उमाशंकर आए और विवाद करने लगे। इस दौरान इनमें से किसी एक ने तमंचा से प्रकाश को गोली मार दी। गोली प्रकाश प्रकाश तिवारी के सीने में लगी। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। परिजन प्रकाश को लेकर सीएचसी रेवती पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से प्रकाश को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ बैरिया अशोक कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने मौका मुआयना कर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

-
जमीन विवाद में एसडीएम ने कराया था समझौता
गांव के लोगों की मानें तो प्रकाश तिवारी का पड़ोसी बिदनेश से रास्ते का विवाद चल रहा था। उपजिलाधिकारी बैरिया अशोक कुमार चौधरी ने पंचायत कराकर प्रकाश तिवारी के घर के बगल में चार फुट का रास्ता छोड़ कर शौचालय निर्माण के लिए सहमति दी थी। इस पर दोनों पक्ष सहमत हो गए थे। प्रकाश तिवारी रास्ते की जमीन छोड़ कर शौचालय निर्माण करा रहे थे। इसको लेकर बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मामले में भूमि का विवाद सामने आ रहा है। अन्य कई बिंदुओं पर भी जांच कराई जा रही है। चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।-देवेंद्रनाथ, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed