फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies due to electrocution on railway engine in ballia

Ballia News: रेल की छत पर करंट से युवक की मौत, बोगी में बदबू से हुई जानकारी; तीन घंटे तक रूकी रही ट्रेन

Sat, 11 May 2024 06:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 11 May 2024 06:35 PM IST
सार

Ballia News: युवक की मौत और ट्रेन स्टेशन पर रुकने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे बाद उत्सर्ग एक्सप्रेस रवाना हुईं। कई यात्री प्राइवेट वाहनों से गंतव्य को रवाना हुए। वहीं बलिया सियालदह एक्सप्रेस बलिया स्टेशन पर रुकी रही। वाराणसी छपरा पैसेंजर ट्रेन बलिया खड़ी रही। मऊ-छपरा बलिया में रुकी रही। सभी ट्रेनें समय से नहीं चली। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।

विज्ञापन
Youth dies due to electrocution on railway engine in ballia
युवक की लाश को ट्रेन से नीचे उतारते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-छपरा उत्सर्ग एक्सप्रेस के इंजन के ऊपर एक युवक की हाईटेशन की जद में आने से मौत हो गई। इसके बाद ट्रेन स्टेशन पर करीब तीन घंटे तक रूकी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रेन रूकने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। सेल्फी या रील बनाने के चक्कर में इंजन पर चढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन


शनिवार की सुबह उत्सर्ग एक्स्प्रेस बलिया से छपरा के लिए चली। माधोपुर इंजीनियरिंग गेट संख्या चार पर गेटमैन ने देखा कि एक युवक इंजन के ऊपर पेंटोग्राफ (विद्युत तार) से चिपका हुआ था। इसकी सूचना तत्काल बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन मास्टर रविंद्र नाथ चौबे को दी। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया। ट्रेन के ऊपर युवक का शव होने की सूचना पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेन पर युवक का शव होने की सूचना स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल को दी। थोड़े ही देर में अन्य स्टेशनों पर भी ट्रेनें रुक गईं। स्टेशन मास्टर ने बताया कि माधोपुर गांव स्थित चार नंबर गेट के गेटमैन सुग्रीव ने उन्हें सूचना दी कि उत्सर्ग एक्स्प्रेस के ऊपर एक युवक पेंटोग्राफ से चिपका है। इसके बाद स्टेशन पर ट्रेन रोक दी गई। माधोपुर स्थित गेट संख्या चार से ही तार स्पार्किंग कर रहा था। ट्रेन को सही करंट नहीं मिल रहा था। इससे ट्रेन धीमी गति से चलने लगी।

उधर, सूचना के बाद फेफना से पहुंची इलेक्ट्रिक टीआरडी टीम ने विद्युत तार से करंट को हटाया। ट्रेन के ऊपर पड़े युवक के शव को नीचे उतारा गया। करीब दो घंटे बाद पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।


युवक पास मिला काला चश्मा
मृत युवक के पास काला चश्मा मिला। नीला जांघिया, दाहिने हाथ में लाल रक्षासूत्र, हल्की दाढ़ी थी। युवक करीब 23 वर्ष का बताया जा रहा है। बताया गया कि युवक बलिया से ही ट्रेन पर चढ़ा होगा। छपरा जाने वाली यात्री फूलमती देवी, शंकर यादव ने बताया कि बलिया से जब ट्रेन खुली तो सब ठीक था। वो लोग इंजन के पीछे की बोगी में ही थे करीब पांच-सात मिनट बाद ट्रेन के ऊपर से बोगी में धुंआ-धुंआ जैसे होने लगा। 

बोगी में बदबू जैसे आने लगी। उन लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका करते हुए कपड़े से मुंह ढंक लिया। उन्हें आशंका थीं कि कही ट्रेन में आग तो नहीं लग गई। बांसडीह रोड स्टेशन पर पहुंची तब जानकारी हुई कि ट्रेन के ऊपर शव मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed