फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies due to drowning while bathing in pond

Ballia News: पोखरे में नहाते समय डूबने से युवक की मौत

Mon, 17 Nov 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning while bathing in pond
बेल्थरारोड। नगर के मध्य स्थित बीचला पोखरा में नहाते समय डूब जाने से किशन शर्मा (28) की मौत हो गई। नगर पंचायत वार्ड नंबर 5 निवासी किशन शर्मा अपने मित्र के साथ बीचला पोखरा में नहाने के लिए गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। युवक को पानी में डूबता देख लोगों ने शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने युवक को पानी से बाहर निकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। युवक सिलाई मशीन की मरम्मत करता था। वह दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed