फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Youth dies after falling while boarding train

ट्रेन पर चढ़ते समय युवक की गिरकर मौत

Wed, 01 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling while boarding train
बलिया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक युवक की गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी और परिजनों ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मनियर थाना क्षेत्र के बालूपुर निवासी विनोद कुमार ( 26 ) अपने परिवार के साथ प्रतापगढ़ जाने के लिए सुबह सारनाथ ट्रेन में सवार हो रहा था। परिवार के लोगों को ट्रेन में बैठाने के बाद खुद भी ट्रेन में चढ़ने लगा तब तक ट्रेन चल पड़ी। जिससे विनोद असंतुलित होकर प्लेटफार्म पर गिरकर गंभीर रू प से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता धनेश्वर राम ने बताया कि वे प्रतापगढ़ जनपद में सिपाही के पद पर तैनात हैं। पूरे परिवार के साथ मनियर थाना क्षेत्र के बालूपुर स्थित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बुधवार को ट्रेन से प्रतापगढ़ जा रहे थे। इस दौरान ट्रेन पर चढ़ते समय यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed