{"_id":"b00c44442d18764708abb29cc8b936d4","slug":"young-woman-marries-paralysed-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हन ने दिखाई हिम्मत नि:शक्त दूल्हे से रचाई शादी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुल्हन ने दिखाई हिम्मत नि:शक्त दूल्हे से रचाई शादी
संवाददाता बांसडीह रोड।
Updated Sat, 30 May 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। सागरपाली की रहने वाली शांति ने इस पर एक बार फिर मुहर लगा दी। शादी से 20 दिन पहले लड़के को पैरालाइसिस होने पर लड़की के परिवार के लोग शादी नहीं करना चाहते थे। परिवार वालों के न चाहने के बावजूद नियत तिथि से चार दिन पहले दुल्हन बारात लेकर लड़के के घर पहुंच गई। शनिवार को दुल्हन की शादी विधिवत रस्म अदायगी के साथ कराई गई।
छाता निवासी परमेश्वर पासवान के पुत्र प्रकाश की शादी सागरपाली निवासी स्व. शिवनाथ पासवान की बेटी शांति के साथ 30 मई को तय थी। तिलक 27 मई को होना था। शादी के करीब 20 दिन पहले ही दूल्हे के पैर एवं आधे शरीर में लकवा मार गया। जिसके चलते लड़की पक्ष के लोग शादी को लेकर टालमटोल करने लगे। लेकिन लड़की ने अपनी जिंदगी उसी लड़के के साथ बिताने का फैसला कर लिया।
परिवार के लाख विरोध के बावजूद तिलक से एक दिन पहले लड़की लड़के के घर बारात लेकर पहुंच गई। जहां लड़के पक्ष के लोगों ने ससुराल में ही हल्दी आदि की रस्म पूरी कराने के बाद शादी के लिए नियत तिथि 30 मई को गांव के शिवमंदिर प्रांगण में दोनों की शादी करा दी गई। गांव की महिलाओं ने मंदिर परिसर में ही मांगलिक गीत गाकर हर प्रकार की रस्म अदायगी की। क्षेत्र के लोगों में दुल्हन की चर्चा पूरे दिन बनी रही। वहीं ग्राम प्रधान शकुंतला सिंह ने ग्रामीणों के साथ पहुंचकर वर-वधू को आर्शीवाद दिया।