फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Young man died in road accident after bike collided with electricity pole in ballia

सड़क हादसे में युवक की मौत: दो साल पहले हुई थी शादी, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

Wed, 04 Sep 2024 10:05 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 04 Sep 2024 10:05 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। बिजली के पोल से बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन
Young man died in road accident after bike collided with electricity pole in ballia
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के नरही कारों मार्ग पर ग्राम पंचायत मर्ची कलां में मंगलवार की रात सड़क दुघर्टना में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर पंचायत चितबड़ागांव के वार्ड नंबर 4 मालवीय नगर निवासी संतोष सिंह (30) पुत्र स्व. शिवप्रताप सिंह के रूप में हुई।

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार संतोष बाइक से चितबड़ागांव स्थित लीट्टी चोखा की दुकान बंद कर अपने कारीगर को छोड़ने सोनवानी जनपद गाजीपुर जा रहा था। अभी वह मर्ची कलां पहुंचा था तभी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। 
विज्ञापन


हादसे में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उपचार के लिए उसे नरही अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की शादी लगभग दो साल पूर्व बक्सर बिहार में हुई थी। उसकी एक साल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी समेत पूरे परिवार का रो- रो कर बुरा हाल है। वहीं एक साल की बेटी पिता की मौत से अनजान है। मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो जा रही थीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed