{"_id":"62038f5f6850b104e9230e1f","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-in-ballia-parents-unconscious-due-to-death-of-only-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया: युवक ने फांसी लगाकर जान दी, इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: युवक ने फांसी लगाकर जान दी, इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता बेसुध
Wed, 09 Feb 2022 03:24 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Feb 2022 03:24 PM IST
सार
बलिया जिले के गड़वार कस्बा निवासी विदुर सिंह (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इकलौते पुत्र की मौत से आहत माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया जिले के गड़वार कस्बे में बीती रात युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। इकलौते पुत्र की मौत से आहत माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। युवक की खुदकुशी की जानकारी लोगों को बुधवार सुबह हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
युवक के इस आत्मघाती कदम का कोई स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। कस्बा निवासी विदुर सिंह (20) पुत्र रामप्रवेश सिंह मंगलवार रात में रोज की तरह अपने दो मंजिला मकान के दूसरे तल पर बने कमरे में सोने चला गया। बुधवार की देर सुबह तक वह कमरे से बाहर नहीं आया। घर में मौजूद सदस्य उसे जगाने के लिए गए। अंदर से कमरा बंद था।
विज्ञापन
आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कई हरकत नहीं होने पर परिजनों को शंका हुई। जानकारी होने पर पड़ोसी भी आ गए। इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी श्रीधर पांडेय की मौजूदगी में बंद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन
अंदर का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए। युवक पंखे के सहारे फांसी के फंदे से लटक रहा था। विदुर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। एक बड़ी बहन है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।