फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Yatri Niwas see dirt DRM angry

यात्री निवास में गंदगी देख बिफरे डीआरएम

Thu, 29 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 29 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Yatri Niwas see dirt DRM angry
वाराणसी मंडल के डीआरएम एसके कश्यप ने गुरुवार को माडल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी प्लेटफार्म, रेलवे टिकट काउंटर और सुलभ शौचालय की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया और वास्तविकता से रूबरू हुए। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक तथा यात्री निवास में गंदगी मिलने पर रेलवे कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



बलिया माडल रेलवे स्टेशन से डीआरएम सीधे सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन की ओर कूच कर गए, जहां उन्होंने प्लेटफार्म, वेटिंग हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, टिकट खिड़की आदि का गहनता से निरीक्षण किया। इस दौरान एक बुजुर्ग ने डीआरएम से हाथ जोड़कर अनुरोध किया कि एक से दो नंबर प्लेटफार्म जाने के लिए ओवरब्रिज नहीं है।
विज्ञापन



डीआरएम ने बुजुर्ग को आश्वासन दिया कि ओवरब्रिज जल्द बनेगा। इसके बाद डीआरएम ने बहुलहां स्टेशन पहुंचे, जहां स्टाल लगाने वाले देखते ही फरार हो गए। इस मौके पर डीसीआई रमाशंकर आदि उपस्थित रहे। सूत्र की मानें तो रेल मंत्री सुरेश प्रभु के आगमन के मद्देनजर डीआरएम ने यह दौरा किया है। ताकि मंत्री के सामने हर व्यवस्था मुकम्मल दिखा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed