फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   World Blood Donation Day: 35 people made Mahadani by donating blood

रक्तदान कर 34 लोग बने महादानी 40 लोग बने महादानी

Sun, 14 Jun 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
World Blood Donation Day: 35 people made Mahadani by donating blood
विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला की ओर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करती सुमन मिश्रा। - फोटो : BALLIA
बलिया। विश्व रक्तदान दिवस पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 35 लोग स्वेच्छा से रक्तदान कर महादानी बने। रक्तदान करने वाले महादानियों को मुख्यअतिथि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने प्रमाणपत्र और मास्क देकर सम्मानित किया। इस दौरान 93 यूपी बटालियन के एनसीसी कैडेटों ने सूबेदार कुलदीप राज के नेतृत्व में भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन, सीएमएस डा. बीपी सिंह, ईएनटी सर्जन डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. विनेश कुमार और 71 बार रक्तदान कर चुके डॉ. राजीव मिश्रा ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेंशन की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में 35 लोग रक्तदान कर पुण्य के भागी बने। शिविर में सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इन महादानियों के प्रेरणा स्रोत बने डॉ. राजीव मिश्रा की जिलाधिकारी ने प्रशंसा की। वहीं पहली बार रक्तदान करने वाले नौजवानों को जिलाधिकारी ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर कोई असर नहीं पड़ता है। बल्कि गंभीर रोगों से निजात मिलती है। इसके अलावा आपका रक्त किसी भी व्यक्ति की जान बचा सकता है। विशिष्ट अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विपिन जैन ने कहा कि आपका रक्त दूसरों को जीवन दे सकता है। रक्तदान करने से शुगर, हार्ट अटैक आदि गंभीर बीमारियां नहीं हो सकती हैं। रक्तदान करने से कमजोर होने की बात मिथ्या है। यह सोच लोगों के दिमाग से निकालना होगा। सीएमएस डॉ. बीपी सिंह ने कहा कि 18 से 65 आयु का स्वस्थ कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। इस मौके पर डॉ. रितेश सोनी, डॉ. केके उपाध्याय, ज्ञानेंद्र दुबे, संतोष शर्मा, मनोज वर्मा समेत ब्लड बैंक व एनआरसी के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
इन्होंने किया रक्तदान...
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में शहर कोतवाली के चंद्रशेखरनगर निवासी आशीष अग्रवाल, राजेंद्र नगर निवासी रजत वर्मा, सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी जिशान अहमद, आशीफ अहमद, सत्यप्रकाश ओझा, रविंद्र गोंड, अरविंद कुमार ओझा, प्रशांत राय, अमितेश राय, अमित कुमार मिश्रा, शुभम कुमार मिश्रा, सुभाष चंद्र गुप्ता, रजत कुमार गुप्ता, राजन कुमार सिंह, अनिमेश कुमार सिंह, सुमन मिश्रा, शिवम शर्मा, धीरज पटेल हैं। इसके अलावा सुतपुरा निवासी हरिकेश कुमार, बेलचकिया निवासी धनंजय पासवान, चंद्रपुरा निवासी मुन्ना कुमार पासवान, नगर के बहादुरपुर निवासी अंकुर उपाध्याय, बैरिया निवासी अभिषेक सिंह, सोहाव निवासी राहुल रंजन राय, फेफना निवासी अभय कुमार सिंह, ब्रह्माइन निवासी अजीत कुमार गुप्ता, पकड़ी थाना के पुर निवासी भानू प्रकाश सिंह व अमरेश कुमार सिंह, सुखपुरा निवासी संजय मिश्रा रहे। जबकि नगर के आर्यसमाज रोड निवासी अमित प्रकाश, अपायल निवासी प्रवीण कुमार सिंह व अभय कुुमार सिंह, नगर के कृष्णानगर निवासी शिवांश जायसवाल व चमन सिंह बागरोड निवासी अमित कुमार गुप्ता एवं तारनपुर निवासी सुमित कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed