फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Worker dies due to electrocution

करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Sun, 12 Jun 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Worker dies due to electrocution
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के अब्बासपुर गांव में रविवार की सुबह दरवाजे के समीप गिरे बिजली के तार को हटाते समय अचानक करंट आ जाने से एक मजदूर की गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन पीएचसी नगरा ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अब्बासपुर निवासी तपेसर धरिकार 50 के घर के सामने से बिजली का तार गुजरा हैं, जो शनिवार की शाम अचानक टूट कर जमीन पर गिर गया। जिसे तपेसर रविवार की सुबह हटा कर एक तरफ़ रख रहा था। इसी बीच अचानक गिरे हुए तार में विद्युत प्रवाहित हो गई। जिसके चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग की उदासीनता से यह घटना हुई है। अगर समय रहते विभाग गिरे हुए तार से लाईन काट दिया होता तो यह घटना नहीं हुई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed