फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   work for flood in ballia

गंगापुर डगरा और सोनार टोला में बदली दिख रही तस्वीर

Fri, 05 Mar 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
work for flood in ballia
रामगढ़। गंगापुर डगरा और सोनार टोला रामगढ़ के समीप गंगा किनारे कहीं ट्रकों से बोल्डर गिराए जा रहे हैं तो कहीं लोहे की जाली तैयार की जा रही है। कहीं जेसीबी से स्पर और रिवेटमेंट बनाने के लिए पत्थर के बोल्डर को मौके पर ले जाने का कार्य शुरू हो गया है। शुक्रवार को बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता ने गंगा नदी के सोनार टोला रामगढ़ के समीप और गंगापुर डगरा के समीप स्पर बनाने के लिए ट्रक से उतर रहे बोल्डरों की गुणवत्ता देखी। एनएच 31 के बगल में ठेकेदारों द्वारा कराए जा रहे लोहे की जाली की भी सच्चाई देखी। ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिया कि हर हाल में काम मानक के अनुरूप और समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने सहायक अभियंता और अवर अभियंताओं को निर्देश दिया कि जब तक अब काम चलेगा, तब तक अपने अपने साइट पर रहेंगे। अगर कोई भी अधिकारी निरीक्षण के दौरान मौके पर नहीं मिला तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। कार्य में किसी भी कीमत पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि गंगापुर डगरा के समीप से लेकर चौबेछपरा स्थित सुधा यादव के घर तक करीब 30 करोड़ की लागत से तीन स्पर बनाने का कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि करीब 800 मीटर की दूरी तक बोल्डर से प्लेटफार्म बनाने के बाद तीनों स्पर के बीच की गैपिंग को लोहे के बोल्डरों से पीचिंग कर रीवेटमेंट का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही केहरपुर में भी पार्कों पाइन विधि द्वारा कटानरोधी कार्य शुरू हो गया है। ताकि समय रहते किसी भी परिस्थिति से निपटा जा सके। अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र ने बताया कि ठेकेदारों को चेता दिया गया है कि कहीं पर भी अगर कोई अनियमितता करता है या शिथिलता बरता है तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। हर हाल में नए प्रोजेक्ट के सारे कार्य 15 मई से पहले पूर्ण कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed