फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Won't let injustice and incest happen: Surendra Singh

अन्याय और अनाचार नहीं होने देेंगे: सुरेंद्र सिंह

Thu, 10 Oct 2019 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
Won't let injustice and incest happen: Surendra Singh
बैरिया। तीन शिक्षकों और दो भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने से नाराज विधायक सुरेंद्र सिंह ने बैरिया थाने का घेराव करने की घोषणा कर गुरुवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को बैरिया डाक बंगले में बुला लिया। इसकी जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी घबरा गए। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार ने 24 घंटे के अंदर निर्दोष आरोपियों का नाम मुकदमे से निकालने का आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक ने घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। इसके बाद विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में अन्याय, अनाचार व भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

बैरिया विधायक ने कहा कि जो पीड़ित हैं उनको न्याय मिलेगा। दबंगों को धन, बल के बदौलत गरीबों को परेशान करने नहीं देेंगे। कार्यकर्ताओं के सम्मान की रक्षा के लिए वह किसी भी हद तक जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बाढ़ राहत सामग्री वितरण को लेकर तीन दिन पूर्व इब्राहिमाबाद नौबरार के प्रधान बच्चा यादव और उनके समर्थकों के साथ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदजी सिंह, राकेश सिंह के साथ कहासुनी व मारपीट हुई थी। इसमें पांच लोग घायल हुए थे। बैरिया पुलिस ने शांति देवी पत्नी काशीनाथ यादव की तहरीर पर गांव के शिक्षक नीरज सिंह मंटू, नितेश सिंह, राजीव सिंह व राकेश सिंह, नंद जी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसकी जानकारी होते ही विधायक बैरिया पुलिस पर काफी नाराज हो गए। उन्होंने बैरिया थाना के घेराव की घोषणा कर दी। जिसके बाद बैरिया पुलिस बैकफुट पर आ गई। उधर, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पुत्र विपुलेंद्र प्रताप सिंह ने बैरिया विधायक की बातों का समर्थन करते हुए पुलिस प्रशासन से पीड़ितों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाने का आग्रह किया। भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य रमाकांत पांडेय, मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह, सुधांशु तिवारी, दिग्विजय सिंह, मंटू बिंद, रवींद्र सिंह गुड्डू, परशुराम सिंह, अयोध्या प्रसाद हिंद, आजाद सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed