फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Women's broom performance

महिलाओं का झाड़ू के साथ प्रदर्शन

Wed, 05 Jul 2017 10:26 PM IST
ballia
ballia Updated Wed, 05 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
Women's broom performance
wine
भोजापुर मार्ग पर संचालित शराब की दूकानों को हटाने के लिए सैकड़ों महिलाओं ने बुधवार को तीसरी बार झाड़ू और डंडा लेकर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। महिलाएं नायब तहसीलदार की बात सुनने तक को तैयार नहीं हुईं। तब नायब तहसीलदार शशिकांत मणि ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर आश्वासन दिया कि जब तक कोई फैसला नहीं ले लिया जाता है, तब तक शराब की दूकानें बंद रहेंगी।
विज्ञापन


 सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कुछ माह पहले एनएच पर स्थित अंग्रेजी और देशी शराब और बीयर की दूकानों को हटाया गया था। इसके बाद बैरिया-भोजापुर मार्ग पर एक ही जगह तीनों दूकानें खोल दी गईं। यहां शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा होने लगता है। लोगों का कहना है कि भोजापुर, लक्ष्मीपुर, सावन छपरा, बैरिया ढबही, भगवानपुर की महिलाओं को इस मार्ग से आते-जाते शर्मसार होना पड़ रहा है। महिलाओं के अनुसार शराब की दूकानों के आसपास पांच विद्यालय भी हैं।
विज्ञापन


करीब एक पखवाड़ा पहले दो महिलाओं के साथ शराबी छेड़खानी भी कर चुके हैं। इससे गुस्साईं महिलाओं ने बुधवार को तहसील पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुगंती देवी, मुन्नी देवी, ज्ञांति देवी, कलावती, चंदा, मीरा देवी, संगीता, रेखा देवी, कुंती, प्रमिला, चंद्रावती, सोनामती, कविता देवी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed