{"_id":"ca7a0d883689cffd39d9719b72710a1b","slug":"women-polytechnic-uproar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पालीटेक्निक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पालीटेक्निक में हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Sat, 10 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के तिखमपुर स्थित महिला पालीटेक्निक में शनिवार को खुद को समाजसेविका बताकर घुसीं कु छ महिलाओं के पूछताछ करने पर छात्राओं ने हंगामा कर दिया। छात्राएं कुछ भी बताने से इंकार करते हुए महिलाओं को खदेड़ने लगीं। उनके न जाने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के तिखमपुर स्थित पालीटेक्निक कालेज में शनिवार की सुबह चार महिलाएं पहुंचीं और उन्होंने खुद को विनायक महिला सेवा संस्थान से जुड़ी हुई बताया। इन महिलाओं ने हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं से पिछले माह विद्यालय में हुए विवाद और उनकी समस्याओं से रू-ब-रू के बारे में पूछा।
इस पर विद्यालय की छात्राएं भड़क गई और उनको कालेज परिसर से बाहर निकलने को कहा। इस पर महिलाओं के हंगामा शुरू कर दिया। ऐसा होते ही छात्राओं और कथित समाजसेवी महिलाओं में हाथापाई शुरू हो गई। सूचना मिलते ही बांसडीहरोड थाने के एसआई रामानंद यादव और महिला थाने की एसओ संध्या सिंह महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप कर छात्राओं को शांत कराया।
विज्ञापन
पालीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य विजय प्रकाश का कहना था कि बाहर के कुछ लोग छात्राओं से मिलकर और मोबाइल के जरिए उन्हें भड़का रहे हैं। इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस संबंध में बांसडीहरोड एसओ विनीत राय ने बताया कि महिला पालीटेक्निक में न कोई विवाद हुआ था और न ही कोई तहरीर मिली है। यदि कोई तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।