फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   woman suicide hanged herself in room child crying on gate in ballia up

यूपी: रोते हुए मां को आवाज देकर बुलाता रहा मासूम, जब दरवाजा खुला तो...

Thu, 21 Jan 2021 05:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 21 Jan 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
woman suicide hanged herself in room child crying on gate in ballia up
crying child - फोटो : pexels.com

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बुधवार की रात एक विवाहिता ने पंखे की हुक में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना के बाद मृतका का पति व पिता मऊ से गांव पहुंचे और मृतका के मायके से भी उनकी मां पहुंची हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सहतवार थाना क्षेत्र के बघांव निवासी आकाश चौबे का भतीजे निहाल ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे अपने चाची प्रीति चौबे(23) को दूध देने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा अंदर से नहीं खुला। इसके बाद वह जोर-जोर से दरवाजा खटखटाने लगा। इसी बीच प्रीति का तीन वर्षीय बेटा जोर-जोर से रोने लगा।
विज्ञापन


बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो घर वालों को किसी अनहोनी की अशंका हुई। तब उन्होंने घर के पीछे से जाकर रोशनदान से झांक कर देखा तो प्रीति पंखे की हुक में फंदे से लटक रही थी। परिवार के लोगों ने किसी तरह दरवाजा खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर के लोग इसकी सूचना मऊ में प्राईवेट नौकरी कर रहे उनके पति आकाश चौबे और मृतका के मायके वालों को दी। उधर, सूचना मिलते ही मृतका की मां चिंता देवी निवासी बरियारपुर पुत्री के ससुराल पहुंची और लड़की को पंखे से लटकी देखकर दहाड़े मारकर रोने लगी। वहीं मृतका के पति आकाश चौबे अपने ससुर अजय तिवारी को साथ लेकर अपने घर बघांव पहुंचे।

इसके बाद शव को पंखे के हुक से नीचे उतरवाया गया। सूचना मिलते ही सहतवार पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि आकाश की शादी जनवरी 2016 में सहतवार थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी अजय तिवारी की लड़की प्रीति से हुई थी जिनसे एक तीन वर्ष का पुत्र है।

शादी के बाद लड़की के पिता के साथ ही आकाश भी मऊ में प्राईवेट में काम कर परिवार चला रहा था। पति बाहर रहता था। वह अकेले अपने बच्चे के साथ रहती थी। विवाहिता ने आत्महत्या क्यों की? यह लोगों के समझ से परे है। फॉरेंसिक टीम व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा मोबाइल ही राज खोल सकती है। क्योकि फंदे की दूरी जमीन से बहुत कम थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed