{"_id":"5a146c8a4f1c1bd0408b8172","slug":"woman-s-burger","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का उतरवाया बुर्का ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का उतरवाया बुर्का
ballia
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
सभा में मुस्लिम महिला भाजपा कार्यकर्ता का बुर्का उतरवाती पुलिस।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस व खुफिया तंत्रों की निगाह काले सामानों पर विशेष रही। हालांकि इसके चलते छात्रों के अलावा महिलाओं व कई भाजपा कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम स्थल तक जाने की अनुमति नहीं मिली। कार्यक्रम में बैठी एक महिला को काला बुर्का तक उतारना पड़ा। महिला ने बताया कि योगी के समर्थन में खुशी से अपना काला बुर्का उतारा। करीब डेढ़ बजे स्कूलों की छुट्टी होने के बाद दर्जनों युवा छात्र मुख्यमंत्री का भाषण सुनने पहुंचे लेकिन अधिकांश छात्रों के पास काला बैग होने के कारण उन्हें पुलिस ने इंट्री नहीं दी। इसी तरह ठंड की वजह से कई लोग काला जैकेट पहने थे लिहाजा उन्हें भी सड़कों पर ही रह कर भाषण सुनना पड़ा।
कई भाजपा कार्यकर्ताओं पर केसरिया साफा पर काला जैकेट भारी पड़ा और उन्हें भी पुलिस ने कार्यक्रम स्थल तक जाने की अनुमति नहीं दी। एसपी अनिल कुमार ने बताया कि मुस्लिम महिला से बुर्का उतरवाने का मामले फिलहाल संज्ञान में नहीं है। यदि किसी मुस्लिम महिला का बुर्का जबरन उतरवाया गया तो गलत है, निश्चित ही मामले की जांच होगी, जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।