{"_id":"d79f83b9e393f9220f37e96384e7652a","slug":"woman-killed-in-road-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस मीटर तक घसिटाई महिला, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस मीटर तक घसिटाई महिला, गई जान
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
Updated Thu, 17 Sep 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
भीमपुरा-मझवारा मार्ग पर गुरुवार दोपहर बरौली बार्डर के पास एक महिला बाइक से टक्कर लगने के बाद उसी में फंस गई और करीब बीस मीटर तक घसिटाती हुई आगे गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया।
महिला के घरवालों को आर्थिक मदद और बाइक चालक पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों और विधायक गोरख पासवान ने आश्वासन दिया। इसके बाद लोग माने।
भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बरौली के मौजा अंबेडकर नगर निवासी डेला देवी (55) घर से सुबह किसी गांव में मजदूरी के लिए गई थी। वह दोपहर में सिर पर अनाज लेकर आ रही थी। इसी बीच विपरीत दिशा से बरौली निवासी टूनटून बाइक से मझवारा की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
उसकी महिला से आमने-सामने टक्कर हो गई। महिला बाइक में फंसकर लगभग बीस मीटर घसिटाते हुए चली गई और उसकी मौत हो गई। उधर बाइक सवार भी घायल हो गया। हालांकि वह मौके से बाइक लेकर भाग गया। उधर हादसे से गुस्साए लोग शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिए।
सूचना पर पहुंचे एसडीएम बेल्थरारोड पीएस बरनवाल, सीओ सिकंदरपुर सुरेशचंद्र रावत, उभांव थानाध्यक्ष नन्हेंराम सरोज, नगरा थाने के एसआई सरफराज के साथ ही भीमपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच सूचना पर विधायक गोरख पासवान भी पहुंच गए।
विधायक ने लोगों को युवक के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही आर्थिक मदद का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। सीओ सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।