फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Woman died from being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की जान गई

Mon, 02 Nov 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 02 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Woman died from being hit by train
वाराणसी रेल प्रखंड पर स्थित छाता रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृत महिला की शिनाख्त शहर कोतवाली के आवास विकास कालोनी निवासी मीना देवी के रूप में की गई।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी मीना देवी (38) पत्नी डा. दिनेश कुमार रविवार की सुबह छाता रेलवे स्टेशन गई थी। इसी दौरान किसी ट्रेन की जद में आकर कटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर कोई भी मृतका की पहचान नहीं कर सका। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया।

 मृत महिला के पति ने बताया कि पत्नी का इलाज बीएचयू वाराणसी में चल रहा था। दिमागी हालत ठीक नहीं होने के कारण महिला शनिवार की शाम अपने घर से गायब हो गई थी।

उसकी तलाश रात से ही की जा रही थी। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच सूचना मिली की ट्रेन से कटने से एक महिला की मौत हो गई है।

जिसका शव पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचा है। मौके पर जाकर देखा तो मृत महिला मीना देवी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed