फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Withdraw 1.03 lakh from ATM Badal Account

एटीएम कार्ड बदल खाते से 1.03 लाख निकाले

Thu, 30 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Withdraw 1.03 lakh from ATM Badal Account
नगर के भारतीय स्टेट बैंक के एक खाता धारक के खाते से बीते 25 जून को फ्राड व्यक्ति द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर चार बार में एक लाख तीन हजार पांच सौ रुपये निकालने का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी ने इस संबंध में बैंक प्रबंधक और पुलिस को पत्र देकर जांच की गुहार की है। तीरनई खिजीरपुर निवासी सुहिल पटेल पुत्र ईश्वर पटेल का भारतीय स्टेट बैंक बेल्थरारोड शाखा में एनआरआई खाता है। सुहिल बीते 25 जून को स्टेट बैंक के एटीएम कार्ड से यूनियन बैंक के एटीएम द्वारा दो हजार रुपया निकाला। पैसा निकालने के बाद बाहर आते समय उसमें खड़े एक युवक ने कहा कि अभी आपका एटीएम चालू है। इसके बाद अंदर बुलाया और एटीएम कार्ड को लेकर एटीएम मशीन में लगाया। इस बीच उस व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदल लिया। इसकी भनक नहीं लग पाई। इसके बाद युवक वहां से चला गया। भुक्तभोगी ने जब आधे घण्टे के बाद एटीएम कार्ड को देखा तो उसके होश उड़ गए। एटीएम कार्ड पर मोहम्मद नायब अख्तर लिखा हुआ था। ऑनलाइन ठगी के बाद वह तुरन्त स्टेट बैंक गया और खाता को बंद कराया। तब तक खाते से एक लाख तीन हजार पांच सौ रुपये निकाल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed