फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wishing prosperity by worshiping mother Kalratri

सप्तमी तिथि को पूजी गई कालरात्रि माता

Sat, 05 Oct 2019 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Wishing prosperity by worshiping mother Kalratri
बलिया। नवरात्र के सप्तमी को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि की आस्था और विश्वास के साथ पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए भीड़ उमड़ी रही। जगह-जगह या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै नमो नम: का उच्चारण गूंजता रहा। मंत्रोच्चार, पाठ और जयकारे से नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र का घर व मंदिरों का वातावरण देवीमय हो गया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि को जिले के प्रमुख मंदिरों में मां के भक्तों तांता भोर से ही लगा गया। इस दौरान भक्तों ने नारियल, चुनरी, धूप, गुड़हल चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। मां के जयकारे एवं घंट-घड़ियाल से मंदिर परिसर सहित पूरा क्षेत्र के देवीमय हो गया। श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन के लिए मंदिर के पट चार बजे भोर से ही खोल दिए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। श्रद्धालुओं ने मां ब्राह्मणी देवी मंदिर में देवी के दर्शन किया।
विज्ञापन

नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के गुदरी बाजार व जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तथा ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी मंदिर, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर, नरहीं थाना के कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर व नवका बाबा मंदिर, रेवती के पचरूखा देवी गायघाट मंदिर पर मां के भक्तों ने नारियल, चुनरी, प्रसाद चढ़ाकर परिवार के मंगलमय की कामना की। मां ब्राह्मणी देवी मंदिर में सप्तमी तिथि को भोर से ही मां के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरा सहित फोर्स भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed