फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   wishing happiness and prosperity

Ballia News: सुख-समृदि्ध की कामना की

Mon, 15 Sep 2025 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
wishing happiness and prosperity
नगरा कस्बा ​​​स्थित एक लाज में आयोजित बैठक में शामिल विहिप के कार्यकर्ता।आयोजक
बलिया। प्रत्येक वर्ष अश्विन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जीवित्पुत्रिका का व्रत रखा जाता है। रविवार को माताओं ने अपनी संतान की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रहकर भगवान जीमूतवाहन की पूजा कर कामना की। आसमान में बादल होने से मौसम काफी हद तक अनुकूल था, जिससे व्रत के दौरान राहत मिली।
विज्ञापन

दिनभर निर्जला व्रत के बाद शाम को नगर के माल्देपुर घाट, दरामपुर, सेमरा घाट, श्रीरामपुर, उजियार घाट, हुकुमछपरा घाट, मझौंवा घाट आदि स्थानों पर स्नान किया। पुत्र की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर, छोटी मठिया, भृगु मंदिर, मालगोदाम रोड तिराहा स्थित हनुमानमान मंदिर समेत अन्य नजदीकी मंदिर और अपने-अपने घरों में पुरोहित से कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता है कि इस व्रत का पालन करने से भगवान की विशेष कृपा संतान पर बनी रहती है और जीवन में आने वाले संकट उनसे दूर रहते हैं। यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा है, बल्कि मां और संतान के अटूट रिश्ते का भी भावपूर्ण प्रतीक है। हजारों माताओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ निर्जला व्रत रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed