फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Will protest against non-completion of anti-harvest work in a fortnight: Manoj Singh

एक पखवाड़ा में कटान रोधी कार्य पूरा नहीं होने पर दूंगा धरना : मनोज सिंह

Thu, 30 Jul 2020 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Will protest against non-completion of anti-harvest work in a fortnight: Manoj Singh
बैरिया। कटान रोधी कार्य की उच्च स्तरीय जांच नहीं हुई और एक पखवाड़े के अंदर बंद पड़ा कटान रोधी कार्य पूरा नहीं कराया गया अनशन पर बैठेंगे। अनशन तबतक जारी रहेगा जबतक की कटान रोधी कार्य शुरू नहीं हो जाएगा। ये बातें सपा नेता मनोज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज सिंह ने गुरुवार को बैरिया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहीं। उन्होंने बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें तीन-चार घंटे बिजली मिलने की समस्या विधानसभा में उठाना चाहिए। झरकटहां व भाखर में ही कच्ची शराब बनाने बेचने का धंधा नहीं होता, बल्कि दयाछपरा सहित क्षेत्र के कई स्थानों पर अवैध शराब बनता है बिकती है। अंग्रेजी शराब की तस्करी हो रही है। फिर केवल भाखर और झरकटहां का मुद्दा ही क्यों उठाया जा रहा है। कहा कि सपा शासन में एक टेलीफोन पर ट्रांसफार्मर लग जाते थे। बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान हो जाता था। कहा कि बैरिया पुलिस ने ट्रैक्टर से बालू लाने पर पाबंदी लगा दी गई है। जबकि बैरिया पुलिस पूरी रात अपने संरक्षण में बिहार से जयप्रभा सेतु के रास्ते ट्रकों से बालू पार करा रही है। बालू पर रोक के कारण एक लाख 20 हजार प्रधानमंत्री आवास व अन्य सरकारी आवासों का निर्माण अधर में लटका हुआ है। बाढ़, कटान व ड्रेजिंग कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed