फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Will manage the city's traffic system with AI cameras

Ballia News: एआई कैमरे की मदद से संभालेंगे शहर की यातायात व्यवस्था

Thu, 18 Apr 2024 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Will manage the city's traffic system with AI cameras
बलिया। जिले में यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों की अब खैर नहीं है। अब से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित कैमरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी करेंगे और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान कटेगा। सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए शहर समेत जिले नौ प्वांट पर अब तक 36 कैमरे लगाए गए हैं। जबकि सात अन्य प्वाइंटों पर कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में तेजी से बढ़ते सड़क हादसों को ध्यान में रख कर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरा लगाने की योजना पूर्व में ट्रैफिक पुलिस द्वारा बनाई गई थी और इस बाबत शहर के 16 प्वांइटों काे चिह्नित कर प्रत्येक प्वाइंट पर चार-चार कैमरे लगाने के लिए 64 कैमरों की डिमांड शासन से की गई थी। जिसके क्रम में शासन की ओर से ट्रैफिक पुलिस को 36 कैमरे मुहैया कराए गए है। जिसे वृहस्पतिवार को यातायात पुलिस की ओर से भरौली समेत शहर के आठ स्थानों पर एआई कैमरे लगाए गए।
विज्ञापन

ऐसे करेंगे एआई कैमरा
सड़क पर यदि कोई नियम का उल्लंघन करेगा तो एआई आधारित कैमरा तुरंत उसके वाहन की नंबर प्लेट रीड कर लेगा और सीधे वाहनों का सारा रिकॉर्ड रखने वाले वाहन पोर्टल से लिंक करेगा। इसके बाद रियल टाइम में ही वाहन और वाहन के मालिक की पूरी जानकारी प्राप्त कर वाहन का चालान बनाकर उसे www.echallan.parivahan.gov.in पर अपडेट कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों पर लगेगा चालान
-बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर

-गलत साइड से गाड़ी चलने पर
-दुपहिया वाहन पर तीन लोगों को बिठाने पर
-बिना सीट बेल्ट के चारपहिया वाहन चलाने पर
-वाहनों की उम्र पूरी होने के बाद बह चलाने वालों पर
-वाहन चलाते समय फोन पर बात करने वालों पर
-ओवरस्पीड में वाहन चलाने वालों पर
इन स्थानों पर लगे कैमरे
बिहार के प्रवेश द्वारा भरौली चौराहा के अलावा नगर के कुंवर सिंह, चित्तू पांडे, टीडी कॉलेज, विशुनीपुर, धर्मशाला, जगदीशपुर चौराहा के अलावा मालगोदाम तिराहा और रेलवे स्टेशन के सामने चार-चार एआई कैमरे लगाए गए है।

शहर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने और नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के उद्देश्य से जिले में नौ प्वाइंट पर एआई तकनीक के 36 कैमरे लगाए गए हैं। - समद खान, प्रभारी यातायात निरीक्षक, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed