फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Will be organized on the nation's progress

संगठित होने पर ही होगी राष्ट्र की उन्नति

Sun, 22 Mar 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 22 Mar 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Will be organized on the nation's progress
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में नगर के सतीशचंद्र कालेज के खेल मैदान में वर्ष प्रतिप्रदा उत्सव का आयोजन किया गया। इसे भारतीय नव वर्ष के शुभारंभ के साथ ही पृथ्वी पर मानव सृष्टि का आरंभ का दिन माना जाता है। भारतीय संस्कृति एवं हिंदी संस्कृति     समरूप है। इसलिए प्रकृति          एवं समाज इसे हिंदू नव वर्ष के रूप में सनातन काल से मनाते आ रहा है।  ये बातें राष्ट्रीय स्वयं सेवक के क्षेत्र कार्यवाह रामकुमार ने कही।
विज्ञापन

 
उन्होंने आयोजित उत्सव के दौरान विशाल सभा को भी संबोधित किया। कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हिंदू समाज को संगठित करने का एक महान आंदोलन है। संघ की मान्यता है कि हिंदू यदि संगठित होगा तो राष्ट्र की उन्नति होगी। उत्सव कार्यक्रम के बाद आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने पद संचालन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसके तहत खेल मैदान से आगे-आगे बुलेट पर सवार आरएसएस कार्यकर्ता चल रहे थे।
विज्ञापन


उनके पीछे हजारों की  संख्या में  संघ के सदस्य चल रहे थे। नगर के भृगु आश्रम होते हुए जापलिनगंज, एलआईसी तिराहा होते हुए पुन: गंत्यव्य पर    पहुंचकर पद संचलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी कालेज के प्राचार्य डा. अशोक उपाध्याय एंव संचालन बौद्धिक प्रमुख रामजी सिंह ने किया।           पथ संचलन के पूर्व गणवेश में       संघ के सदस्यों ने विविध  कार्यक्रम किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed