{"_id":"64b822358ffd3263aa0f4999","slug":"wife-left-and-husband-died-in-grief-ballia-news-c-20-1-299094-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: पत्नी छोड़कर चली गई, पुलिस ने नहीं की सुनवाई, गम में पति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: पत्नी छोड़कर चली गई, पुलिस ने नहीं की सुनवाई, गम में पति ने दी जान
विज्ञापन
मनियर थाना क्षेत्र के पिलुई गांव में बुधवार को पति ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पूर्व भाग गई थी। पुलिस से शिकायत पर कोई कार्रवाई भी नहीं हुई। जिसके बाद गम बर्दाश्त नहीं कर पाने पर उसने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पिलुई गांव निवासी आशुतोष उर्फ सोनू वर्मा (30) पुत्र श्रीभगवान वर्मा का शव बुधवार दोपहर अपने कमरे में गमछे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव लेने पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने रोते हुए अपनी आपबीती बताई। मृतक के पिता श्री भगवान वर्मा व माता आशा देवी ने आरोप लगाया कि मेरी बहू अपने दो पुत्र के साथ 17 अप्रैल को गांव के ही एक युवक के साथ भाग गई।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। आरोप लगाया कि हल्का सिपाही ने खोज कर लाने व उस पर कार्रवाई करने के लिए मोटी रकम भी ली। जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर गुहार लगाई। आज तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे मेरा पुत्र पत्नी व बच्चों के गम को बर्दाश्त नहीं कर सका।
विज्ञापन
आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के आरोप की जांच कर कार्रवाई होगी।