फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Whole Solution Day

संपूर्ण समाधान दिवस में लापरवाही क्षम्य नहीं : डीएम

Tue, 02 Jul 2019 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Whole Solution Day
बलिया। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना संपूर्ण समाधान दिवस के क्रम में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने तहसील सभागार बेल्थरारोड में लोगों के मामलों की सुनवाई की। इस दौरान कुल 264 मामलों में से 15 आवेदनों का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों ने निस्तारित कर दिया। डीएम ने कहा कि समाधान दिवस पर आए मामलों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अगर कोई भी कर्मचारी जानबूझकर किसी मामले में पेंच फंसाकर उसे लंबित रखने की कोशिश करता है तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने जनता के बीच आपसी छोटी मोटी समस्याओं के निबटारा के लिए प्रदेश के प्रत्येक जनपद व तहसील मुख्यालयों पर समाधान दिवस का आयोजन कर रही है। इसमें अधिकांश गरीब, बेरोजगार, कमजोर किश्म के लोग न्याय की उम्मीद में अपना आवेदन प्रस्तुत कर त्वरित न्याय की उम्मीद करते हैं। इस लिए लापरवाही कत्तई क्षम्य नही होगी। समय रहते आदेश का अनुपालन व समस्या का निस्तारण हर हाल में करा दिया जाय। मंगलवार को आयोजित इस समाधान दिवस पर कुल 264 आवेदन पत्र पेश किये गये जिसमें 25 आवेदनों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। डीएम खंगारौत ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित समय के अन्दर उस समस्या का निबटारा नही करते हैं तो शिकायतकर्ता का विश्वास समाधान दिवस से उठ जायेगा। और सरकार की मंशा पूरी नही हो सकेगी।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि खेती का समय चल रहा है किसानों की बहुत सारी समस्याए हो सकती है। उसे प्रमुखता से निबटाया जाय। समाधान दिवस के मौके पर नगर के प्रदीप कुमार पुत्र लक्ष्मी प्रसाद ने शिकायत किया कि उसकी पुत्री कु0 पूजा का अनुसमचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी हुआ था। लेकिन अब शासन की मंशा के अनुरुप जारी नये आदेश के तहत प्रमाण पत्र जारी नही किया जा रहा है। मौजा गौवापार व मालीपुर के बीच सरहद पर दोहरीघाट सहायक परियोजना नहर के पास मौजा गौवापार में आराजी सं0 167 चकरोड से अवैध कब्जा हटाने की शिकायत की गयी थी। नगर के वार्ड नं0 7 के आनन्द कुमार जायसवाल पुत्र स्व0 राजाराम ने आवेदन दिया कि उसकी पुत्री की शादी विगत् वर्ष 06 जून को ही समाप्त हो गयी लेकिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी अब तक खाते में धनराशि नही आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता देवी ग्राम प्रधान ग्राम तेंदुआ पट्टी फॉरसातार फूलन चंद्र ग्राम शिवपुर बिंदु ग्राम प्रधान महेंदुआ राम आशीष पुत्र भिखु ग्राम हल्दी रामपुर इत्यादि लोगों ने अपनी अपनी समस्या से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम प्रचायत बांसपार बहोरवां की ग्राम प्रधान नाहिद सुल्ताना ने ग्राम के दो राशन कोटेदारों के खिलाफ खाद्यान के उठान में धोखाधड़ी व चोर बाजारी करने का आरोप लगाया और आवेदन पत्र दिया जिसमें डीएम द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को जांच का आदेश सौंप दिया गया। नगर के बस स्टेशन पर वार्ड नंम्बर 02 में जामा मस्जिद के पास मस्जिद व आबादी को लेकर शरावियों उत्पात करने का शिकायती पत्र दिया और आवेदन पत्र के माध्यम से मांग किया कि यहां से कहीं अन्य शराब की दुकान हटवा दी जाय।
इसके अलावे विधवा पेंशन, अवैध अतिक्रमण, राशन वितरण में धांधली, राशन कार्ड व उसमें नामों का कटना, खेत की पैमाईश, मारपीट में पुलिस द्वारा कार्यवाही न करना, वरासत, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा का मुद्दा छाया रहा। इस मौके पर एसपी देवेन्द्र नाथ, प्रभारी सीएमओ डा. केडी प्रसाद, जिला विकास अधिकारी शशिमौलि मिश्र, एडीएम रामआसरे, डीएसओ केजी पाण्डेय, उप कृषि निदेशक इन्दज, जिला पंचायत राज अधिकारी शेषदेव पाण्डेय, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तिलकधारी, उप संचालक चकबन्दी धनराज यादव, डीआईओएस राजेन्द्र यादव, प्रभारी डीपीओ विनीत कुमार सिंह, एसडीएम मोतीलाल यादव, तहसीलदार डीएन राम गौतम, सीओ केपी सिंह, खण्ड विकास अधिकारी संदीप सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी सीयर निर्भय नारायण सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत आरए प्रसाद, एसडीओ अखिलेश कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत ब्रजेश कुमार गुप्त, सीडीपीओ सरस्वती शाक्या आदि मौजूद रहे।
बेल्थरारोड। संपूर्ण समाधान दिवस पर सपा नेता शाहिद समाजवाद ने कुंडैल ढाले से बासपार बहोरवा मार्ग को गड्ढा मुक्त बनाने की मांग की। रछौली निवासी केशव शर्मा ने अंत्योदय कार्ड की सूची से नाम काटने की शिकायत की। बांसपार बहोरवा के प्रधान और ग्रामीणों ने राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया। हल्दीरामपुर के ग्रामीणों ने अपात्रों को पट्टा देने और पात्रों को पट्टा नहीं दिए जाने का मामला जोर-शोर से उठाया। गौवापार निवासी स्वामीनाथ ने सार्वजनिक भूमि की पैमाइश की मांग की। पडसरा जुड़नपुर निवासी राशिद अली ने कुछ लोगों द्वारा भूमिधरी की भूमि को जोतने से मना करने की शिकायत की। नगर के अमुरतानी मोहल्ला निवासी सायरा खातून ने मकान निर्माण में बाधा उत्पन्न करने का मामला उठाया। असरेपुर निवासी सोमारी देवी ने पात्र गृहस्थी की सूची में नाम होने के बावजूद कोटेदार द्वारा राशन नहीं जाने की शिकायत की। पहाड़पुर निवासी अजीत सिंह ने राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत आवेदन पत्र प्रस्तुत किए जाने के बावजूद लाइन नहीं दिए जाने का आरोप लगाया। मालीपुर निवासी जितेंद्र कुमार ने निजी मकान में जबरन कब्जा करने की शिकायत की।

महेंदुआ प्रधान बिंदु देवी ने विद्यालय भूमि की नापी और अतिक्रमण हटाने की मांग की। तेंदुआपट्टी फरसाटार प्रधान गीता देवी ने सार्वजनिक भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य विभागों से संबंधित मामले छाए रहे। इस दौरान कुल प्राप्त 264 प्रार्थना पत्रों में 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने सभी प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed