फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   When will action taken against accused of assaulting youth villagers blocked road

Ballia: युवक संग मारपीट के आरोपियों पर कब होगी कार्रवाई, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Mon, 16 Jan 2023 05:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 16 Jan 2023 05:35 PM IST
सार

बलिया जिले के सुखपुरा कस्बे में कुछ दिनों पहले मारपीट में घायल युवक के मामले में कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को सुखपुरा चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस- प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। 

विज्ञापन
When will action  taken against accused of assaulting youth villagers blocked road
ग्रामीणों के प्रदर्शन के कारण लगा लंबा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के सुखपुरा कस्बे में कुछ दिनों पहले मारपीट में घायल युवक के मामले में कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को सुखपुरा चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस- प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर सुखपुरा, गड़वार थाना पुलिस के साथ ही एएसपी डीपी तिवारी और सीओ जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


बीते आठ जनवरी को मनीष कुमार चौहान को गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। मनीष को परिजनों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर घर चले आए। इसके बाद पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर उसे फिर जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


वहां से रेफर होने पर बीएचयू लेकर गए। बीएचयू से डिस्चार्ज होने के बाद सोमवार को परिजन उसे लेकर घर पहुंचे और ठेले पर लाद कर सुखपुरा चौराहे पर ले गए। वहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जाम लगा दिया। सूचना पर सुखपुरा के साथ ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घायल को अस्पताल ले जाने और आरोपियों पर नियमानुसार कार्रवाई की बात कहती रही, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर सीओ जितेंद्र कुमार भी पहुंच गए। काफी समझा बुझाकर सभी को थाने पर ले गए। यहां एएसपी डीपी तिवारी और एसडीएम सदर प्रशांत नायक भी पहुंच गए। घायल को इलाज के लिए फिर जिला अस्पताल भिजवाया। लगभग दो से ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। 

 बलिया एएसपी डीपी तिवारी ने कहा कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। आरोपियों का पहले ही चालान कर दिया गया था। इसके बाद भी जाम लगाकर लोगों को परेशान किया गया। मामले में जो भी संवैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी।

परिजनों की डांट से क्षुब्ध युवक ने लगाई फांसी

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के शंकरपुर में रितिक (18) पुत्र राजेश प्रसाद सोमवार की सुबह अपने कमरे में फंदे पर झूलता मिला। धूप निकलने से सभी घरवाले छत पर बैठे थे। इसी दौरान किसी बात से नाराज युवक ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा बनाकर पंखे से झूल गया। कुछ देर बाद नीचे किसी काम से पंहुचे किसी घरवालों ने उसे देखा तो काफी संख्या में लोग जुट गए। आनन फानन में घरवालों ने उसे अस्पताल पंहुचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed