फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   When the settlement was not made, the car riders made a deadly attack

Ballia News: सुलह न करने पर कार सवारों ने किया जानलेवा हमला

Sun, 24 Aug 2025 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
When the settlement was not made, the car riders made a deadly attack
बैरिया। थानाक्षेत्र के रानीगंज कोटवा में शनिवार की देर रात कार सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी पर जानलेवा हमला किया। व्यापारी घनश्याम केशरी ने पूर्व में दर्ज अवैध वसूली के मुकदमा में सुलह न करने पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैसी, प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन की और बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेरेबंदी की लेकिन बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। दरवाजे में फंसा कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस ने विशाल सिंह, प्रियांशु वर्मा, पीयूष सिंह, आर्यन प्रताप सिंह उर्फ कान्हा पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रानीगंज बाजार में किराना व्यापारी घनश्याम केसरी ने दी आरोप लगाया कि अक्तूबर 2024 में रंगदारी मांगने पर बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था व दो ने कोर्ट में समर्पण किया था। कुछ माह बाद जमानत पर चारों आरोपी छूट कर आए और सुलह का दबाव बनाने लगे। मना करने पर रात में रानीगंज बाजार की तरफ से एक कार में आए विशाल सिंह, प्रियांशु वर्मा ने मुझे जान से मारने के लिए असलहे से छह राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन

गोली मुझे नहीं लगी। गोली मेरे घर की दीवार पर लगी। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि शिकायत पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed