फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   When the commissioner got stuck in the jam, the NAPA started the bulldozer

जाम में फंसे कमिश्नर तो नपा ने चलाया बुल्डोजर

Fri, 27 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
When the commissioner got stuck in the jam, the NAPA started the bulldozer
बलिया। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत का काफिला बहेरी मार्ग पर बुधवार को देर शाम जाम में फंस गया। बृहस्पतिवार को इसका खामियाजा बहेरी से माल्देपुर तक के दुकानदारों को चुकाना पड़ा। उन्होंने सड़क की पटरियों पर अवैध निर्माण कर जाम का कारण बने हुए थे। इस दौरान नगर पालिका और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने करीब पांच दुकानों से 45 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला। 50 दुकानदारों के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत बहेरी कटहल नाला पुल के पार से शुरू हुई। इसका नेतृत्व नगरपालिका के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा कर रहे थे। इसके बाद अतिक्रमण से जिले को मुक्त करने का प्रशासनिक अधिकारी अपने लाव लश्कर के साथ माल्देपुर मार्ग पर पहुंचे। यहां बुलडोजर ने अतिक्रमण पर ताबड़तोड़ प्रहार किया। वहीं, नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने जुर्माने की रसीद भी काटी। जानकारी के मुताबिक, किसी का पांच तो किसी का 10 हजार रुपये का जुर्माना काटा गया। वहीं, सबसे ज्यादा जुर्माना एक बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी होंडा शोरूम का नगरपालिका परिषद द्वारा 35 हजार रुपये का काटा गया। इसके बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। बुलडोजर ने होंडा शोरूम द्वारा किए गए अतिक्रमण को पूरी तरीके से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अभिनव राजा, सनी, संतोष, दुर्गेश मिश्र के अलावा नपा के तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed