फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wheat will be procured at purchasing centers from April 1

एक अप्रैल से क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Tue, 08 Mar 2022 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured at purchasing centers from April 1
बलिया। गेहूं का समर्थन मूल्य घोषित हो गया है। शासन की ओर से इस बार 40 प्रति क्विंटल इजाफा किया गया है। इसके साथ ही जिला प्रशासन को जल्द से जल्द केंद्रों का निर्धारण कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं। एक अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्रों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत वर्ष 2022-23 में गेहूं खरीद के लिए शासन ने समर्थन मूल्य में 40 रुपये प्रति क्विंटल इजाफा किया है। क्रय केंद्रों पर किसानों से 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं की खरीद की जाएगी। उधर, गेहूं क्रय केंद्रों के निर्धारण को लेकर प्रक्रिया चल रही है। हर वर्ष की तरह इस बार भी एजेंसी वार क्रय केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। विपणन विभाग के अधिकारियों के अनुसार गेहूं उत्पादन का आंकलन करके क्रय केंद्रों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है। एक अप्रैल से क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। विभिन्न एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं, अब तक कुल 36 स्थानों के प्रस्ताव मिले हैं। प्रस्तावों पर विभाग की ओर से सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है। जिला विपणन अधिकारी अविनाश चंद्र सागरवाल ने बताया कि एजेंसीवार क्रय केंद्रों का निर्धारण कर 25 मार्च तक उनकी जियो टैगिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में इस वर्ष कुल 138670 हेक्टेयर में गेहूं की बोआई हुई है। आमतौर पर मार्च के अंतिम सप्ताह में गेेहूं की फसल पककर तैयार हो जाती है। हालांकि इस वर्ष लगातार बारिश के कारण रबी की बोआई में कुछ विलंब भी हुआ था। गेहूं की फसलें ठीक हैं और अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed