फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Wheat crop standing on 100 acres of farmland in Diara

दियारा के100 एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल राख

Sat, 03 Apr 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Wheat crop standing on 100 acres of farmland in Diara
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के महाजी और दोकटी दियारे में खड़ी गेहूं की फसल में शनिवार को दोपहर में अचानक आग लग गई। आग लगने की इस घटना में सौ एकड़ से अधिक खेत में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गई। मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची, लेकिन वहां पानी ही नहीं उठा सकी। मौके पर तहसीलदार भी दलबल के साथ पहुंच गए थे। आग इतनी भयावह थी कि प्रदेश के खेतों को जलाने के बाद बिहार की सीमा में स्थित खेतों तक पहुंच चुकी थी। बिहार के सलेमपुर मौजे में फसल जल रहे थे।
विज्ञापन

महाजी दोकटी दियारे में अचानक गेहूं की फसल में एक जगह आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की इस घटना में दोकटी निवासी धर्मेंद्र सिंह, दलन छपरा निवासी शंकर मौर्य, बिशुनपुरा निवासी पप्पू यादव, दलन छपरा निवासी मुनीलाल मौर्या, दोकटी निवासी मंजी यादव, जनार्दन सिंह, नंद बिहारी सिंह, दशरथ यादव निवासी रामपुर, लक्ष्मण यादव, दलन छपरा, विनोद दुबे, बरमेश्वर दुबे निवासी रामपुर, प्रभु सिंह, गंगासागर, सुनील चौधरी, माया नंद चौधरी, मुनि चौधरी निवासी दोकटी कई अन्य किसानों की सौ एकड़ से क्षेत्र में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने मिट्टी और धूल फेंककर, खेत जोत कर, आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन पूरी तरह काबू नहीं कर सके। किसानों के लाखों रुपये मूल्य की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार पंडित शिवसागर दुबे ने बताया कि क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed