{"_id":"5fda3b908ebc3e3f5f6bc987","slug":"west-ballia-news-vns563781347","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही बनेगा कूड़ा निस्तारण केंद्र: दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही बनेगा कूड़ा निस्तारण केंद्र: दिनेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। बेल्थरारोड नगर पंचायत क्षेत्र में जल्द कूड़ा निस्तारण केंद्र की स्थापना की जाएगी। यहां कूड़ा इकट्ठा कर जैविक खाद का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा नालों और अन्य स्थानों से इकट्ठा कूड़ा, शीशा, फाइबर व जूट को रिसाइकिल करने का भी प्रबंध किया जाएगा। इसके लिए हल्दीरामपुर में एक एकड़ भूमि अधिगृहीत की गई है। कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाने के लिए 40 लाख रुपये का टेंडर किया जा चुका है।
यह जानकारी नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने दी। उन्होंने बताया कि नगर में कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देश पर हल्दीरामपुर में एक एकड़ भूमि अधिगृहीत की गई है। इसकी स्थापना के लिए 40 लाख रुपये का टेंडर भी हो चुका है। एमआरएफ सेंटर निर्माण के लिए बाउंड्रीवाल, सड़क निर्माण, मिट्टी भराई व इंटरलॉकिंग हेतु 45 लाख का कार्य प्रस्तावित है। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि नगर में घर-घर कूड़ा संकलन की व्यवस्था भी की गई है। कूड़ा निस्तारित कर उससे जैविक खाद का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र अगले साल बनकर तैयार हो जाएगा। इससे नगर पंचायत में आय के नए स्रोत बनेंगे।