{"_id":"7f1d66680d36803485f31b59d10179c0","slug":"went-on-strike-for-justice-advocate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय के लिए हड़ताल पर चले गए अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय के लिए हड़ताल पर चले गए अधिवक्ता
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 11 Feb 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
जिला न्यायालय के क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के सभागार में बुधवार को अधिवक्ताओं की बैठक हुई। अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार राय के घर चोरी, शैलेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट पर प्राणघातक हमले, सोनू कुमार गुप्त पर पुलिस द्वारा प्राणघातक हमले तथा श्रीराम सिंह के मामले में अभी तक थाना दोकटी पुलिस द्वारा मुल्जिमों की गिरफ्तारी न किए जाने के संदर्भ में चर्चा की गई, और इस पर नाराजगी व्यक्त की गई।
मांग किया कि मामलों में जिला पुलिस प्रशासन पर्दाफाश कर कार्रवाई करें। सोनू कुमार गुप्त पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए प्राणघातक हमले में प्रथम इत्तला रिपोर्ट दर्ज करें। जब तक पुलिस द्वारा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं कर ली जाती है, तब तक अधिवक्तागण आज से अनिश्चितकाल तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
अधिवक्ता मनोज कुमार राय हंस ने जनहित के मुद्दे पर डीएम द्वारा मिलने से इंकार करने पर संघ ने घोर निंदा की। बैठक की अध्यक्षता क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र और संचालन महासचिव चंद्रपाल सिंह ने किया। इस मौके पर जूनियर एडवोकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि भुवनेंद्र कुमार सिंह अध्यक्ष सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।