{"_id":"68b5f5efc0ac61f07800098a","slug":"we-will-all-stay-hungry-for-four-daysfirst-give-us-freedom-from-cutting-ballia-news-c-190-1-bal1002-147207-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: हम सभी चार दिन भूखे रह लेंगे...पहले कटान से दिलाएं मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: हम सभी चार दिन भूखे रह लेंगे...पहले कटान से दिलाएं मुक्ति
विज्ञापन
चक्की नौरंगा में राज्यसभा सांसद नीरज शेखर से गंगा नदी के कटान से स्थाई समाधान कराने के लिए वार्
बलिया। चार दिन भूखे रह लेंगे चलेगा, पहले पहले हम लोगों को कटान से मुक्ति दिलाइए, ये बातें शनिवार को चक्की नौरंगा में कटान पीड़ितों ने उनकी समस्या सुनने पहुंचे राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर से कहीं।
इस बीच भीड़ से एक व्यक्ति भीड़ से पगड़ी बांधते हुए आए और कहा कि साहब कटान से हम सभी का सबकुछ तबाह हो गया है। इसपर राज्यसभा सदस्य ने मुख्यमंत्री से मिलकर कटान रोकने के लिए परियोजना पर बात करने का आश्वासन दिया। पीड़ितों ने आगे कहा कि जलपाेत तो लगाया गया है लेकिन वह केवल नौरंगा तक ही आता है। एनडीआरएफ की टीम का प्रयोग केवल अफसर व नेताओं को आने-जाने के लिए के लिए हो रहा है। लेखपाल तक गांव में नहीं ठहरते।
बिजली काटे जाने से हम लोगों की अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है। यहां तक नाव केवल पर कागज में चल रही। चक्की नौरंगा में अब तक 65 से अधिक मकान कटान की भेंट चढ़ चुके हैं। कटान पीड़ितों की गुहार पर राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने डीएम से बात कर सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के लिए बात की। जनता की मांग पर एक हैंडपंप लगाने का कार्य प्रारंभ हो गया है।