फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Water pipes burst due to digging in the main market.

Ballia News: मुख्य बाजार में खोदाई से पानी के पाइप फटे

Sat, 10 Oct 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Water pipes burst due to digging in the main market.
नगर के शहीद पार्क चौक ​स्थित पेयजल आपूर्ति पाइप के मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे में फंसा पिकअप।स
बलिया। शहर के मुख्य बाजार में ट्रैफिक सिग्नल केबल बिछाने के लिए सड़क खोदने से बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। शहर के शहीद पार्क चौक व विजय सिनेमा रोड हनुमानगढ़ी तक पाइप फटने के कारण गहरे गड्ढे बन गए, जिनमें कई वाहन फंस गए।
विज्ञापन

शहर के चौराहों पर सरकार की तरफ से ट्रैफिक सिग्नल लगाने की योजना पहले से प्रस्तावित है। इसके लिए सड़क की खोदाई कर केबल बिछाने का कार्य चल रहा है।
ऐसे में नीचे पानी सप्लाई की पाइप फटने से दिक्कत पैदा हो गई है। करीब चार से पांच फीट तक गहरे खोदाई कर नगर पालिका की तरफ से सप्लाई पानी की पाइप को ठीक करने के लिए खोदाई करनी पड़ रही है। ऐसे में सड़क पूरी तरह से खराब हो गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहीद पार्क चौक के पास सामान लदा वाहन फंसने से जाम की स्थिति बन गई है। वहीं पानी सप्लाई होने पर पाइप फटने से दुकानों के सामने पानी लग जा रहा है। फंसे हुए वाहनों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सड़क पर गड्ढे होने से मुख्य बाजार में जाम लग गया। त्योहार के सीजन में भीड़ होने के कारण दिक्कत और बढ़ जा रही है। बाजार आने वाले ग्राहकों और आम राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतें हुईं। कई घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे, जिससे उनका समय बर्बाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed