फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   wall falls, man die

बारिश में गिरी मिट्टी की दीवार, अधेड़ की मौत

Tue, 24 Aug 2021 10:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
wall falls, man die
चिलकहर/गड़वार। गड़वार थानाक्षेत्र के धर्मनपुर गांव में लगातार बारिश के असर से मिट्टी की दीवार गिर गई। मलबे में दबकर गृह स्वामी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

धर्मनपुर गांव निवासी सुभाष राजभर (50) पुत्र वंशलाल राजभर मिट्टी की दीवार पर बनी झोपड़ी में लेटा था। इसी बीच पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई। वह मलबे में दब गया। आसपास मौजूद लोगों पक उसे बाहर निकाला और निजी वाहन से इलाज के लिए ले गए। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो लड़के और एक लड़की है। परिवार में वही एकमात्र कमाऊ सदस्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed