{"_id":"61ed990d0bd05260352d4ecf","slug":"voters-will-press-evm-button-wearing-gloves-in-hand-ballia-news-vns635133079","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में ग्लव्स पहनकर ईवीएम का बटन दबाएंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ में ग्लव्स पहनकर ईवीएम का बटन दबाएंगे मतदाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। पंचायत चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में चुनाव कर्मी कोरोना संक्रमित हुए थे। इसी को ध्यान में रखते हुए विधानसभा के चुनाव में मतदान के दौरान काफी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बूथों पर तैनात मतदान कर्मी फेस शील्ड में नजर आएंगे। मतदाता भी हैंड ग्लव्स पहनकर ईवीएम मशीन का बटन दबाएंगे।
मतदाताओं, मतदान कर्मियों के साथ ही सुरक्षा कर्मियों के लिए सैनिटाइजर सहित अन्य सामान खरीदा गया है। कोरोना संक्रमण के बीच होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान प्रत्येक बूथ पर प्रवेश से पहले मतदाताओं के हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। थर्मल स्कैनिंग के बाद प्रवेश मिलेगा। बूथ के अंदर मतपत्र के साथ एक हाथ का सिंगल यूज्ड हैंडग्लव्स उन्हें मिलेगा। उसे हाथ में पहनकर ही मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर अपना मत देगा। मतदान कर्मियों सुरक्षा कर्मियों के लिए 100-100 एमएल की हैंड सैनिटाइजर की शीशी दी जाएगी। सभी कर्मी फेस शील्ड लगाए होंगे। साथ ही सभी के हाथ में ग्लव्स भी होंगे। थर्मल स्कैनिंग करने वाले को पीपीई किट भी दी जाएगी। ये भी प्रयास हो रहा है कि मतदान तक चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों का शत प्रतिशत वैक्सीनेशन भी हो जाए।
-----
मतदाताओं के लिए मास्क भी उपलब्ध होगा
वोट डालने के लिए सभी मतदाताओं को मास्क पहनकर आना जरूरी है, लेकिन यदि भूलवश कोई मतदाता मास्क बिना पहने आता है तो उसके लिए बूथ पर मास्क भी उपलब्ध होगा। जिले में प्रत्येक बूथ पर मतदाता संख्या के 10 फीसदी मास्क की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
----
चुनाव आयोग के निर्देश पर इस बार मतदान के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए काफी बेहतर इंतजाम किए जा रहे हैं। मतदाता से लेकर मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मी सबके लिए सैनिटाइजर हैंड ग्लब्स, मास्क आदि बचाव के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
-राजेश कुमार, उपजिला निर्वाचन अधिकारी, बलिया।