{"_id":"611e8c9c8ebc3e7a080528f0","slug":"vivek-had-committed-suicide-had-taken-steps-for-not-getting-money-ballia-news-vns6068701189","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेक ने की थी आत्महत्या, पैसा नहीं मिलने पर उठाया था कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक ने की थी आत्महत्या, पैसा नहीं मिलने पर उठाया था कदम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के कसेसर कसौंडर नहर मार्ग पर 18 अगस्त की सुबह युवक के संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में भीमपुरा एवं एसओजी टीम ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलि से अनुसार युवक की हत्या नहीं हहुई थी उसने आत्महत्या की थी। परिजनों ने पुलिस को बिना बताए शव को उतार दिया था। बाद में फंसने के डर से शव को झाड़ियों में रख दिया था। भीमपुरा प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने बताया कि मृतक के पिता अरविंद, भाई आकाश और उसके चाचा तरुण से पूछताछ में भाई ने पूरी कहानी बता डाली।
पुलिस के अनुसार विवेक 17 अगस्त को पिता से छह हजार रुपये की मांग कर रहा था। घर पैसा न होने के कारण पिता ने सुबह देने की बात कही। इससे नाराज होकर वह घर से रस्सी लेकर चुपचाप चला गया। जब रात नौ बजे तक जब वह वापस नहीं आया तो उसे ढूढने लगे। देखा कि कसेसर कसौंडर नहर मार्ग पर स्थित बागीचे में एक पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ था। उसके भाई ने बताया कि हम लोग बिना पुलिस को सूचना दिए बगैर पेड़ से नीचे उतारा तो देखा कि उशकी मौत बो चुकी थी। एक व्यक्ति ने बताया कि तुम लोग बिना पुलिस को सूचना दिए शव को नीचे उतार दिया फंस जाओगे। यह सुन हम लोग डर गए। शव को नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। उसके मोबाइल को नहर में फेंक दिया। घटना की सुबह लोगों के कहने के बाद हमलोग मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त की। मृतक के भाई की निशानदेही पर नहर में फेंके गए मोबाइल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। उसने बताया कि रस्सी भी घर की ही है। इसे नानी ने कपड़े से बनाकर दिया था। खुलासा करने वाली टीम में एसएचओ योगेश यादव, उप निरीक्षक रामनक्षत्र व अम्बिका प्रसाद, स्वाट टीम प्रभारी उप नीरीक्षक राम साजन नागर, राजबहादुर, सतवंत, अजीत सिंह, रामजनम यादव, अतुल सिंह, वेद प्रकाश दुबे, शशि प्रताप सिंह, राकेश यादव, विजय राय, रोहित यादव आदि शामिल रहे।