फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   vishwambhar property to be attached in ballia

अपराधी विशम्भर की 2.13 करोड़ की संपत्तियां कुर्क करने का आदेश

Fri, 18 Jun 2021 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
vishwambhar property to be attached in ballia
बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने गैंग लीडर विशम्भर यादव के आपराधिक कृत्यों द्वारा अर्जित 2.13 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गड़वार की रिपोर्ट और पुलिस अधीक्षक की संस्तुति पर की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोतवाली बलिया से संबंधित विशम्भर यादव पुत्र शिवनारायण यादव निवासी ग्राम टकरसन थाना बांसडीह रोड का गिरोह संचालित करता है। इसका लीडर स्वयं विशम्भर यादव है। विशम्भर ने संगठित तरीके से हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती व अन्य अपराध के बल पर अवैध रुप से चल और अचल सम्पत्तियां अर्जित की है। अभियुक्त के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के अतिरिक्त जनपद बलिया के विभिन्न थानों व जनपद लखनऊ सहित कुल 14 मुकदमा दर्ज है। विशम्भर के विधिक आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं है। अभियुक्त द्वारा दो करोड़ 13 लाख 14 हजार की चल-अचल सम्पत्तियां अवैधानिक तरीके से स्वयं, शिवनारायण यादव व नीतू यादव के नाम से अर्जित की हैं, जो उसके आय के स्त्रोत के आनुपातिक नहीं मिली। जिलाधिकारी बलिया ने इन संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मिंटू सिंह हत्याकांड में विश्वम्भर था आरोपी
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के महावीर घाट के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने दाह संस्कार में शामिल होने बाइक से जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति भी गोली लगने से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के टकरसन गांव निवासी खेदन वर्मा (70) पुत्र सुघर वर्मा की 24 जून 2020 की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके दाह संस्कार के लिए गांव के लोग 25 जून की शाम महावीर घाट के लिए निकले। गांव के लोगों के साथ मिंटू सिंह (38) और शुभ नारायण वर्मा (48) बाइक से दाह संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ये महावीर घाट के समीप पहुंचे कि पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन बदमाशों ने शुभ नारायण वर्मा को गोली मार दी थी। बाइक चला रहे मिंटू ने पीछे मुड़कर बदमाशों को देख बाइक छोड़कर भागने लगा। इसकी बदमाशों ने दौड़ाकर गोली मार की हत्या कर दी थी। इस मामले में विश्वम्भर यादव समेत कई लोग आरोपी थे। इनके खिलाफ शहर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। वर्तमान में अभियुक्त विश्वम्भर समेत सभी आरोपी जेल मेें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed