फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers raised objections regarding booth and polling station

Ballia News: बूथ व मतदेय स्थल को लेकर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

Fri, 29 Aug 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Villagers raised objections regarding booth and polling station
चौकियामोड़। क्षेत्र के हल्दीरामपुर गांव के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के बूथ एवं मतदेय स्थलों को लेकर बृहस्पतिवार को निर्वाचन अधिकारी को अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हल्दीरामपुर के रामपुर को वार्ड नंबर 1 घोषित किया गया, तब से अबतक यह वार्ड बना रहा। वार्ड नंबर-2 गत 10 वर्षों से वार्ड सं 4 से संबद्ध होकर मतदेय स्थल पनीसरा रहा है। वार्ड नंबर 2 को रामपुर टोला को वार्ड नंबर- 1 से जोड़ा गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह गलत है। वार्ड नंबर 4 का अपने पूर्व के मतदेय स्थल से हटाकर 3 किमी दूर नरला कर दिया गया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-3 को नरला से हटाकर 3 किमी दूर पोखरा पर कर दिया गया है। वार्ड नंबर 5 का मतदेय स्थल पोखरापर से हटाकर प्रा. विद्यालय हल्दी रामपुर किया गया है, जो उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड सं 11 व 12 मठिया और बहाटपुर को हटाकर 4 किमी दूर प्रा.विद्यालय सहिया किया गया है। ग्राम पंचायत में कुल 15 वार्ड है। इसमें वार्ड नं 13,14 व 15 सहिया और सोनवर्षा टोला को हरिजन शिशु मंदिर सहिया और प्रा.विद्यालय सहिया में मतदान करते आ रहे है। इसे बदलकर 2 किमी दूर मठिया और सहिया को 5 किमी दूर पनीसरा किया गया है।

ग्रामीणों ने मांग किया कि मतदाताओं के सुविधा को दृष्टिगत करते हुए वार्ड 1 से 15 तक के वार्डो को पूर्ववत रखा जाय। आपत्ति जताने वालों में देवकुमार यादव, इंद्रजीत, रामलखन, रामशरन, मल्लू, राहुल, धर्मेंद्र साहनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed