फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Villagers planted broom under Clean Village Campaign

स्वच्छ गांव अभियान के तहत ग्रामीणों ने लगाए झाड़ू

Sun, 08 Nov 2020 09:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Villagers planted broom under Clean Village Campaign
सागरपाली क्षेत्र के पकड़ी गांव में सफाई करते ग्रामीण। - फोटो : BALLIA
बलिया। स्वच्छ गांव अभियान का शुभारंभ रविवार को फेफना थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में स्थित काली मंदिर के पुजारी रामबदन भगत के नेतृत्व में प्रत्येक रविवार को गांव में स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प लिया। इसके पश्चात मंदिर परिसर समेत गांव की गलियों में झाड़ू लगाया। ग्रामीणों ने झाड़ू लगाने के साथ ही नालियों से गंदगी भी निकाली और सड़कों पर पड़ी गंदगी को भी उठाया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में करीब चार सफाई कर्मियों की नियुक्ति है, लेकिन कोई भी सफाईकर्मी गंदगी साफ करने के लिए नहीं आता है। जिससे गांव की गलियों में कूड़े का अंबार लगा है। वहीं, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर पसर रहा है। इस मौके पर हरिकिशुन राजभर, गंगा यादव, मुंशी दास, मुन्ना राम, शुभनारायन राम, विनायक बहेलिया, रविंद्र राम, कन्हैया बहेलिया, भरत सिंह, जगदीश माली, अनिल पासवान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed