{"_id":"423eb3dd959470dc50cab09300d1afd3","slug":"village-princes-honored-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Fri, 25 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेफना विधानसभा के नवनिर्वाचित प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह फेफना स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित किया गया। समारोह में क्षेत्रीय विधायक उपेंद्र तिवारी ने सभी प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
विधायक ने कहा कि जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ लोकतंत्र के प्रथम इकाई ग्राम सभा का प्रधान आपको चुना है उसके विश्वास को कायम रखें और उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें। विधायक ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक होने के नाते सभी के साथ जनता के दुख दर्द तथा क्षेत्र के विकास में कंधे से कंधे मिलकर चलने का प्रयास करूंगा।
दल की बंदिशों को दिल में न रखकर आप सभी के साथ क्षेत्र के विकास के लिए सामंजस्य बैठाकर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर दीपक सिंह, मुनीम राजभर, मोती चंद्र गुप्ता, विनोद राम, राजनारायण उपाध्याय, बब्बन राय, अनूप राय, शैलेंद्र दूबे, संजय दूबे, प्रेमप्रताप सिंह आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव तथा संचालन नंदलाल सिंह ने किया।