फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Village judicial exercise fast

ग्राम न्यायालय की कवायद तेज

Thu, 08 Mar 2018 10:35 PM IST
ballia
ballia Updated Thu, 08 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Village judicial exercise fast
अदालत। - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ता और त्वरित न्याय दिलाने के लिए क्षेत्र में ग्राम न्यायालय की स्थापना की कवायद तेज हो गई है। भाजपा नेता देवेंद्र कुमार गुप्त की पहल पर उच्च न्यायालय के महानिबंधन जेपी सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिख न्यायालय की भूमि के लिए दस एकड़ भूमि अधिग्रहित करने का निर्देश दिया है। बता दें कि बेल्थरा रोड में सरकार ने 17 फरवरी 2014 को ग्राम न्यायालय स्थापना की स्वीकृति प्रदान की। इसके तहत हाईकोर्ट के निर्देश पर जिला जज और न्यायिक अधिकारियों की टीम ने बेल्थरा रोड में ग्राम न्यायालय की संभावना की पड़ताल की। टीम ने कृषि मंडी और अन्य क्षेत्रों में घूमकर स्थल के चयन की जानकारी प्राप्त की। 
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने 30 मई 2017 और 27 जनवरी 2018 को एसडीएम को न्यायालय के लिए भूमि चयन का निर्देश दिया। न्यायालय स्थापना में विलंब होने से नाराज देवेंद्र ने हाईकोर्ट के महानिबंधक से मिलकर उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया और हस्तक्षेप कर कार्यवाही की गुहार लगाई। महानिबंधक ने जनवरी में एक बार फिर जिलाधिकारी को दस एकड़ भूमि अधिग्रहण कर न्यायालय स्थापना का मार्ग प्रशस्त करने का निर्देश दिया। अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने उप जिलाधिकारी को भूमि अधिग्रहण का निर्देश दिया।
विज्ञापन


उपजिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि भूमि की तलाश की जा रही है। भूमि अधिग्रहित होने के बाद न्यायालय स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कहा कि भाजपा नेता देवेंद्र ने बताया कि न्यायालय के लिए धन की स्वीकृति करने के साथ ही न्यायिक अधिकारी के रूप में सिविल जज की नियुक्ति भी कर दिया ,लेकिन सतही धरातल पर न्यायालय का कहीं अता-पता नहीं है। उन्होंने बताया कि न्यायालय स्थापना से जिला मुख्यालय से 80 किलोमीटर के बाशिंदों को न्याय सुलभ हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed