{"_id":"613a46928ebc3ef2c63b442f","slug":"vegetable-seller-dies-due-to-electrocution-ballia-news-vns610674864","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आने से सब्जी विक्रेता की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतसर। गड़वार थाना क्षेत्र के गांव कोटवां में बृहस्पतिवार को बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगाते समय करंट की जद में आने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
गड़वार थाना क्षेत्र के कोटवां निवासी सच्चिता नन्द वर्मा ( 42 ) पुत्र बैजनाथ वर्मा बृहस्पतिवार की दोपहर अपने घर में बिजली के बोर्ड में पंखे का तार लगा रहे थे, तभी वह करंट की जद में आ गया। परिजन उसे लेकर स्थानीय सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी सच्चितानन्द सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। प्रतिदिन की भांति सुबह भी केवरा बाजार से सब्जी लेकर आए थे और बाजार जाने से पहले यह दर्दनाक हादसा हो गया। उनके मौत से पत्नी मीरा देवी एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक अपने परिवार का अकेला कमाऊ व्यक्ति था। मृतक का एक पुत्र एवं दो पुत्रियां है। पति के लंबी आयु के लिए आज हरितालिका तीज का व्रत रखने वाली पत्नी के लिए हरितालिका तीज मनहूस साबित हुआ और जीवन भर के लिए अंतहीन दु:ख दे गया।